बोकारो, अप्रैल 3 -- बेरमो। गोमिया प्रखंड के ललपनिया क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधि बढ़ने से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। लुगु पहाड़ से उतरा 5 हाथियों का एक झुंड चोरगावां के केंदुवा बस्ती के पास देखा गया है। इनका व्यवहार आक्रामक बताया जा रहा है। वहीं 10-12 हाथियों का दूसरा झुंड नदी पार मौजूद है, जो कभी भी गांव की ओर रुख कर सकता है। वन विभाग ने अपील की है कि रात में बाहर न निकलें, महुआ चुनने जंगल न जाएं और अनावश्यक शोर-शराबा करने से बचें। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। मालूम हो कि बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया, नावाडीह व पेटरवार प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में जंगली हाथियों का आना-जाना अक्सर बना रहता है। इस दौरान जान-माल का नुकसान भी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.