लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के भुसाड़ में इन दिनों जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि महुआ चुनने में आसानी के लिए कुछ लोग जानबूझकर जंगल में आग लगा रहे हैं। जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महुआ के पेड़ों के नीचे गिरी पत्तियों को साफ करने के उद्देश्य से आग लगाई जाती है। ताकि महुआ चुनने में परेशानी न हो। लेकिन यह तरीका बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। क्योंकि आग तेजी से फैलकर बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लेती है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट जाती है। लेकिन बार-बार आग लगने से स्थिति नियंत्रण में लाना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ...