बोकारो, फरवरी 14 -- अंगवाली। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली दक्षिणी व उत्तरी तथा पिछरी दक्षिणी के गांवों में बीते मंगलवार रात से ही जंगली हाथी के आ धमकने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। बीते गुरुवार की रात पिछरी दक्षिणी के पुरनाटांड़ में सूरज महतो द्वारा सीसीएल कोष से बनी दिवाल सहित ताहिर अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी एवं जसीम अंसारी की बाउंड्री काफी दूर तक ढाह दिया है। शुक्रवार को वह हाथी दिनभर खेढो के जंगल में छुपा रहा। समाचार लिखे जाने तक शाम ढलते ही निकल पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर पेटरवार रेंज के वनरक्षी टीम आते व रात में सायरन बजाते, जिससे हाथी अन्यत्र भागने के बजाय निकट की झाड़ियों में छिप जाता है। इधर ग्रामीण रतजगा को विवश हैं। इससे पहले बीते मंगलवार की रात अंगवाली उत्तरी नहर पार टोला में दो ग्रामीणों के घर के पिछवाड़े केला व आल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.