गढ़वा, मार्च 30 -- रंका (गढ़वा), प्रतिनिधि। रंका थानांतर्गत बाहुकुदर गांव में हाथियों के झुंड ने 30 वर्षीय युवक मुन्ना सिंह को पटक कर मार डाला। घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। घटना के बाद उसे परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल की ओर महुआ चुनने गया था। उसी दौरान वहां हाथियों का झुंड देख मुन्ना सहित अन्य ग्रामीण भागने लगे। उसी क्रम में हाथी उन्होंने दौड़ाकर उसके पकड़कर पटक कर मार डाला। वहीं बाकी ग्रामीण भागने में सफल रहे। उक्त ग्रामीण भागकर गांव पहुंच घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तबतक हाथी वहां से भाग चुके थे।उसके बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.