सासाराम, मार्च 7 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास व नौहट्टा के सीमा पर बलिआरी सोनडीला मे हाथी ने शुक्रवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया। वहीं करीब डेढ़ बीघा में लगे गेंहू के फसल को चर गया। जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे रात मे हरिमोहन चौधरी के मडई पर पहुंच मडई को गिरा दिया। वहीं मडई में रखे अनाज खा गया तथा अन्य सामग्रियों की क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 12 बजे रात मे हटा तो रास्ते में अमेरिका चौधरी की गाय मिल गयी। गाय को सुढ़ से मारकर जख्मी कर दिया। पूरी रात कई लोगों के गेंहू की फसल को नुकसान किया है। उपप्रमुख रविंद्र राम व पूर्व प्रमुख रमेद्र राम ने हाथी को नियंत्रित कर उसे उसके झुंड भेजने की मांग वन विभाग से की है। रेंजर शशीभूषण चौहान ने बताया कि हाथी को भगाने का प्रयास जारी हैं। हाथी ऐसे जगह में है कि ट्रैकुलाइज करना भी संभव नही है। क्षति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.