रांची, मार्च 31 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के चरिमा गांव निवासी सुमित एक्का के घर को सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे एक जंगली हाथी ने ध्वस्त कर दिया। इससे सुमित के घर में रखे अनाज और बर्तन भी बर्बाद हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ईंटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा को दी। पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा, वन अध्यक्ष रशीद मीर और वन विभाग से रवि शंकर महली ने गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इधर भुक्तभोगी सुमित एक्का ने विभागीय पदाधिकारियों से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...