गुमला, अप्रैल 21 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी ग्रामीणों और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात जंगली हाथी ने राउम विद्यालय अमलिया में घुसकर भारी तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार हाथी ने स्कूल की बाउंड्री तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और किचन रूम के दरवाजे को पैर से मारकर तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे करीब एक क्विंटल चावल को खा गया। वहीं स्कूल परिसर में बने फुलवारी और किचन गार्डन को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया। सुबह जब स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो सभी हैरान रह गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य नकुल सरकार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में यह आठवीं बार है जब जंगली हाथियों ने स्कूल पर हमला किया है। हर बार हाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.