चाईबासा, मार्च 26 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र के डुमुरजोवा गांव के रेबेडलोवा में मंगलवार देर रात झुंड से भटके जंगली हाथी ने बोंज सिंकु के मकान को तोड़ दिया। घटना के पहले मकान मालिक बोंज सिंकु ने पत्नी व तीन बेटों को लेकर गांव के रिश्तेदार के घर शरण ले लीथी। दुमुर जोवा गांव के मधु सिंकु ने बताया कि हाल ही में जंगली हाथी बड़ापासेया पंचायत के डूमुरजोवा, रेबेडलोवा इलाके में विचरण कर रहा है। शाम होते ही आसपास के जंगलों से निकल कर गांव की ओर रुख करता है। मकानों की दीवार तोड़ने के बाद घर में रखे चावल और धान को खा जाता है। जंगली हाथी आने की सूचना पर शाम होते ही ग्रामीण गांव के चारों ओर साइकिल के पुराने टायर आदि जलाकर रतजगा कर रहे हैं। बताया कि इसके पहले शुक्रवार देर रात को जोजो कुबीर गांव के रासिका लागुरी, दामू कोड़ा और पांडु कोड़ा के मकानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.