किशनगंज, मई 14 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवांर की देर रात प्रखंड क्षेत्र के धनतोला और दिघलबैंक पंचायत से सटे गांवों में हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई।मक्का के खेतों में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में आबादी वाले इलाके में घुस आया और आधा दर्जन से अधिक घरों के साथ एक निर्माणाधीन मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मालटोली, पिपला और आमडांगी गांव के समीप मक्का खेतों में हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा था। यह भी पढ़ें- भरनो में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, दो घर तोड़ेगांव में हाथियों का आतंक मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक झुंड गांव की ओर बढ़ आया। हा...