रांची, मई 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शनिवार रात छह हाथियों के दल ने खाटंगा गांव में धावा बोलकर जुगलेश्वर नाग के केले के बागान को तहस-नहस कर दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कुल्हई कुलाहांडे निवासी राजेश तिर्की की सेमयिलता पौधे में लगी लाह की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रातभर जागकर निगरानी करने को मजबूर हैं। खबर लिखे जाने तक एक बच्चे सहित छह हाथियों का दल डिम्बुकेल और कोयनारा के बीच मौजूद था, जबकि ग्रामीण उनकी निगरानी में जुटे हुए थे। यह भी पढ़ें- सरिया-बिरनी में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...