कोडरमा, अप्रैल 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में गांवों तक पहुंचकर मवेशियों, फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार देर रात मौजा योगीडीह-गोनरडीह के बीच स्थित रसैला गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने गोनरडीह निवासी किसान जागो राजवंशी (पिता- बसों राजवंशी) के एक मवेशी को कुचलकर मार डाला। इसके साथ ही हाथियों ने गेहूं, अमरूद, केला समेत कई फसलों को बुरी तरह नष्ट कर दिया। हाथियों ने एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा आम के पेड़ को नुकसान पहुंचाते हुए उसकी डालियां तोड़ दीं। इसके अलावा गोनरडीह के जागो राजवंशी और सिहास निवासी अरविंद दांगी की फसल और सेड (खलिहान/भंडारण स्थल) को भी नुकसान पहुंचाया गया। बताया...