कोडरमा, मार्च 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवपुर मौजा में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के उत्पात से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दो हाथियों ने गांव में घुसकर खेतों और खलिहानों में रखी फसलों को तहस-नहस कर दिया, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर निवासी कमलेश कमल उर्फ अरुण सिंह (55 वर्ष) की करीब एक एकड़ में लगी सरसों की फसल, जिसे काटकर खलिहान में रखा गया था, हाथियों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि लगभग 200 बोझ सरसों नष्ट हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। इतना ही नहीं, हाथियों ने अन्य किसानों को भी निशाना बनाया। विजय सिंह (48 वर्ष) और अनिल सिंह (55 वर्ष) के खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया गया। किसानों का कहना है कि व...