हमीरपुर, मार्च 24 -- बिवांर। जंगली सूअर का मीट न पकाने दो युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। अंगौछा से उसका गला कसने की कोशिश की। मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर दोनों फरार हो गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई। थानाक्षेत्र के लदार गांव के गुरू सिंह ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि रात को गांव का कमतू ने अपने साथी सीताराम के साथ मिलकर जंगली सूअर का शिकार किया। दोनों युवक सूअर के मीट को लेकर उसके नलकूप में रात 11:00 बजे के करीब आ गए हैं और उसको मीट पकाने को कहने लगे। बर्तन ना होने के साथ नवरात्र के कारण उसने मीट बनाने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों युवकों ने थप्पड़ घूंसा उसे पीटना शुरू कर दिया। गले में पड़े अंगौछा से गला घोंटने की कोशिश की। जिससे वह अचेत हो गया। दोनों युवक उसको मृत समझकर मीट उठाकर भाग गए।होश आने पर गुरू सिंह ने यूपी 112 नंबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.