दुमका, अप्रैल 29 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बडा डुमरिया पंचायत के घुरमुदनी गांव के मुहाने स्थित बहियार में लगे मक्के के फसल को बीते रात गुमरो पहाड़ से आये सुअरों के झुंड ने नष्ट कर दिया है। किसान तरुण महतो, अभिषेक महतो,सचिन महतो, बंशीधर महतो ने बताया कि लगभग चार बीघा जमीन पर मक्के के फसल की खेती किया था। उन्हानें बताया कि बाजार से मंहगे दर से उन्नत किस्म की बीज खरीद कर खेती किए हैं। फसल की उपज बहुत अच्छा हुई थी। फसल पकने में शेष कुछ ही दिन रह गए थे। इस भीषण गर्मी में कूप, नहर आदि जलाशय सूखने की कगार पर है। यह भी पढ़ें- अन्ना मवेशियों ने मक्का खड़ी फसल उजाड़ी, मुआवजे की मांग ऐसे में फसल की गुणवत्ता को बनाये रखना कठिन हो रहा है और ऊपर से बीते रात को गुमरो पहाड़ से आये दर्जनों की संख्या में जंगली सूअरों की झुंड़ ने सभी फसल को...