हरदोई, फरवरी 10 -- हरपालपुर। पलिया गांव में सोमवार की शाम एक जंगली सुअर के हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में गांव के निवासी भगत यादव और मामा रैदास घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं और समय रहते ग्रामीणों के जुटने पर सुअर पास के एक घने सरसों के खेत में जाकर छुप गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग को जानकारी दी। सरसों की फसल ऊंची होने के कारण जंगली सुअर को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सुअर के गांव के पास होने से अब खेतों में जाने को लेकर डर का माहौल बना रहा।सूचना के कुछ घंटों बाद वन विभाग की टीम पलिया गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए खेत के चारों ओर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।...