जौनपुर, जनवरी 3 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली सुअर ने कस्बा समेत कई गांवों में आतंक मचा दिया। सामने जो भी मिला उस पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर जंगली सुअर को मार गिराया। जानकारी के अनुसार अरंद गांव में लकी कुमार पुत्र रोशनलाल और नीतीश कुमार पुत्र शिवप्रसाद पर हमला करने के बाद जंगली सुअर खेतासराय पुरानी बाजार में पहुंचा। यहां सब्जी बेच रहे खरगीपुर निवासी अंश पुत्र बिंदू बिंद को घायल कर दिया। फिर बभनौटी मोहल्ला में वृद्धा शकुंतला देवी पर हमला कर उन्हें घायल किया। इससे मोहल्ला में अफरातफरी मच गई। यहां से जंगली सुअर भागकर सोंधी मोहल्ला में पहुंच गया। रास्ते में बाइक से टकरा गया जिसमें बाइक सवार नवनीत कुमार निवासी महमदपुर घायल हो ग...