प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। परशुरामपुर मलियान गांव में सोमवार शाम जंगली सुअर के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सुअर को पकड़ने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर मलियान निवासी 52 वर्षीय अशोक शर्मा सोमवार शाम करीब छह बजे अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से मौजूद जंगली सुअर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर जंगली सुअर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल किसान को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली सुअरों की ...