चम्पावत, जनवरी 4 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक की ग्राम पंचायत बिसराडी के काकड़ जिडी तोक में जंगली सुअरों के खेत में किए गए नुकसान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने कृषि विभाग,उद्यान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाराकोट के बिसराड़ी, काकड़ और जिंडी गांव में सुअरों के झुंड ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की। डीएम के निर्देश के बाद कृषि और वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। निरीक्षण में वन विभाग, कृषि उद्यान विभाग के अधिकारी और उनके कर्मचारी मौजूद रहे। गांव के लोगों ने भी अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाएं, ताकि उनकी मेहनत ...