जंगली शूकर के शिकार में दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- भानपुर, संवाददाता। भीरा वनरेंज क्षेत्र के पल्हनापुर गांव में जंगली शूकर के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया भाला भी बरामद किया गया है। सोमवार को गांव में भटके जंगली सुअर पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन टीम ने उसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह के अनुसार जांच के बाद लाल बहादुर और सरवन को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.