हल्द्वानी, मई 30 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट गांव में नागपुष्प पौधे का फल और जड़ खाने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और कमजोरी की हालत में परिजन बच्चों को हल्द्वानी बेस अस्पताल लाए, जहां फिलहाल तीनों बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है।

बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम पतलोट गांव निवासी किराना व्यापारी नरेंद्र सिंह मटियानी के तीनों बच्चे नौ वर्षीय खुशी मटियानी, आठ वर्षीय चेतना मटियानी और तीन वर्षीय दिव्यांशु घर के आंगन में खेल रहे थे। तभी बच्चों ने आंगन में उगे नागपुष्प पौधे के फल और जड़ खा लिए। कुछ ही देर में तीनों को उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चों की हालत बिगड़ती देख परिवार में हड़कंप मच गया। नरेंद्र ने बताया कि शुरुआत में बीमारी का कारण समझ नहीं आया, लेकिन बाद में...