जहानाबाद, मार्च 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत कल्पा पंचायत में मानव वन्यजीवी संघर्ष और सह अस्तित्व योजना 2025 पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अजीत कुमार ने नालसा मानव वन्यजीवी संघर्ष और सह अस्तित्व योजना 2025 जैसे अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यदि जंगली जानवर द्वारा अगर किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी करता है तो उन्हें ढाई लाख रुपया अथवा जंगली जानवर के हमले से उसका देहांत हो जाता है तो उन्हें चार लाख रुपए का विधिक सहायता विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाती है। विधिक सेवा प्राधिकार जख्मी पीड़ित का प्राथमिक उपचार कराने का समुचित प्रबंध भी सुनिश्चित क...