भदोही, जून 6 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिसहीं (हरिहरपुर) निवासी पांच साल के बच्चे पिंटू बनवासी की मौत जंगली जानवर के हमले में गई थी। गुरुवार की देर रात आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आया। उधर, गांव एवं क्षेत्र के लोगों में डर बना है। वन विभाग से अभियान चलाने की मांग किया। बता दें कि औराई थाना क्षेत्र के उगापुर निवासी कट्टर बनवासी की बहन का घर थाना क्षेत्र के बसहीं गांव में है। तीन वर्षों से वह पत्नी, बच्चों के साथ बहन के यहां ही रहकर मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते हैं। सोमवार की शाम को बेटा पिंटू बस्ती के अन्य बच्चों के साथ हरिहरपुर यादव बस्ती में ब्रह्मभोज (तेरही) में गया था। यह भी पढ़ें- देर रात आबादी में घुसा गुलदार, शोर पर बछिया को छोड़कर भागा वापस आते समय बालक लापता हो गया था। स्वजनों ने जब तलाश किया तो ...