शाहजहांपुर, जून 23 -- खुटार। खुटार-गोला रोड स्थित ईंट भट्ठे से लापता हुई युवती के मामले में किया गया जंगली जानवर द्वारा उठाए जाने का दावा जांच में प्रेम प्रसंग निकला है। पुलिस ने सोमवार को युवती को उसके प्रेमी के साथ दिल्ली से बरामद कर लिया, जबकि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है और एक अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र का एक परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 17 जून की रात उनकी पुत्री अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसे कोई जंगली जानवर उठा ले गया है। इसी आधार पर 18 जून को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन शुरू की, जिससे एक दोस्त तक कड़ी जुड़ती चली गई। पुलिस ने पहले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद युवती और ...