जंगली जानवरों से क्षति पर मुआवजा देगा वन विभाग, आवेदन आमंत्रित
मुंगेर, जुलाई 22 -- मुंगेर, निसं। मुंगेर वन प्रमंडल ने जंगली जानवरों द्वारा फसल, घर या पशुधन को पहुंचाई गई क्षति के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन प्रमंडल कार्यालय ने इसके लिए प्रभावित लोगों से आवेदन मांगे हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन किसानों या ग्रामीणों की फसल, मकान या पालतू पशुओं को हाथी, नीलगाय, सूअर सहित अन्य वन्यजीवों से नुकसान हुआ है, वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन संबंधित वन क्षेत्र पदाधिकारी या वन प्रमंडल कार्यालय, मुंगेर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ क्षति का प्रमाण, फोटो और जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। सहायक वन संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा है कि जांच के बाद नियमानुसार पात्र लाभुकों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.