गढ़वा, मार्च 13 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत उसका कला (चौबेडीह) गांव में गुरुवार रात जंगली जानवरों के हमले से दो पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव के मेघन बैठा और कृष्ण बैठा जब अपने पशुओं को चारा देने के लिये सुबह में गोशाला में पहुंचे तो पशुओं को मृत पड़े देखकर उनके होश उड़ गये। मृत पड़े पशुओं के चिथड़े उड़े हुये थे। आसपास हमले के दौरान हुये संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे थे। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों में जंगली जानवर के हमले को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला। घटना में दोनों पशुपालकों को पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। टीम ने घटनास्थल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.