कन्नौज, जनवरी 30 -- ठठिया, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र में नीलगाय के शिकार का मामला सामने आने पर पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुल पांच आरोपी शामिल थे। जिनमें से तीन अभी फरार हैं। वन विभाग की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते बुधवार को ठठिया थाना क्षेत्र के भुन्ना मौजा स्थित बिहारीपुर गांव में पांच शिकारियों ने मिलकर एक नीलगाय को घेरकर गोली मार दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पातीराम पुत्र बादाम सिंह के खेत के पास से नीलगाय का अधकटा शव बरामद किया। साथ ही मौके से दो मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और जाल भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार क...