मैनपुरी, मई 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में शनिवार रात चोरों ने जंगला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिजन गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। परिजन जब सुबह नीचे उतरे तब घटना की जानकारी हुई। क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामचंद्र शनिवार रात रोज की तरह अपने परिवार के साथ मकान में नीचे ताला लगाकर गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे बने जंगले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- जंगला तोड़ नकदी व आभूषण चोरी, हड़कंप पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर चांदी की पायल, कमर कधनी, हाथ फूल, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र व 10 हजार रुपये की नकदी ले गए। रविवार सुबह जब परिवार के लोग नीचे उतरे तो जंगला ट...