देवरिया, अप्रैल 3 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रुच्चापार में गुरुवार की रात एक घर का जंगला तोड़कर घर मे घुसे चोरों ने आभूषण और नगदी समेत करीब चार लाख का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जगने के बाद घर वालों को घटना की जानकारी हुई।शारदा पाल पुत्र मुसाफिर पाल की गांव के बाहर स्थित राजकीय नलकूप के निकट मकान है। गुरुवार की रात जंगला का ग्रिल निकाल कर चोर घर मे प्रवेश कर गए। घर के अधिकांश लोग छत पर सोए हुए थे। नींद खुलने के बाद घर के अंदर का दॄश्य देख कर भौचक रह गए। अलमारी और बॉक्स खुले थे। कपड़े बिखरे हुए थे। यह देख महिलाएं शोर मचाने लगी। इसी बीच किसी ने गांव के दक्षिण एक खेत मे टूटे बॉक्स और कपड़े होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस को दिए तहरीर में शारदा पाल ने बताया है कि मंगलसूत्र, न...