नवादा, मार्च 12 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के तहत हिसुआ प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय, मंझवे में एक विशाल आयुर्वेद जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ​यह कार्यक्रम राज्य आयुष समिति बिहार, पटना एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नवादा की पहल पर आयोजित किया गया। ​शिविर के दौरान जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी शिव कुमार मिश्र ने बताया गया कि स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले पेड़-पौधों और रसोई में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों के औषधीय गुणों का लाभ जरूर उठाएं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित आहार-विहार, योग और ऋतु-चर्या यानी मौसम के अनुसार जीवनशैली के पालन पर ध्यान दिया जाए। इस क्रम में चिकित्सकों ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सख्त सलाह दी। शिविर में विभिन्न चिकित्सा पदाधिकार...