मेरठ, अप्रैल 12 -- सिटीजन वॉइस संस्था की ओर से शनिवार को अन्नपूर्णा मंदिर के मीटिंग हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान जीवनशैली में जंक फूड के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाले स्वास्थ्य नुकसानों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ब्रजभूषण गुप्ता ने की और संचालन सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने किया। बैठक का संचालन करते हुए प्रशान्त कौशिक ने कहा कि पिज्जा, बर्गर, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे खाद्य पदार्थों में कैलोरी, वसा और सोडियम की मात्रा अत्यधिक होती है, जबकि पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को इन पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें ताकि वे बचपन से ही स्वस्थ खान-पान की आदत डालें। मुख्य वक्ता एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.