बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- जंक फूड, तनाव व आरामतलबी जीवन शैली से बढ़ रहा ह्रदय रोग युवा भी आ रहे इस बीमारी की गिरफ्त में आरएमपी गांवों में लोगों को करें जागरूक, दें उचित सलाह मंत्री श्रवण ने कहा-आरएमपी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ राजगीर में हुआ राज्यस्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन नालंदा, पटना, शेखपुरा, नवादा समेत जुटे कई जिलों के सैकड़ों आरएमपी फोटो : राजगीर केके 02 : राजगीर में रविवार को राज्यस्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल विभिन्न जिला से आए आरएमपी व ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार। राजगीर, निज संवाददाता। रविवार को जनजीवक संघ बिहार की अगुआई में राजगीर में हुए राज्यस्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन में नालंदा, पटना, शेखपुरा, नवादा समेत कई जिलों के सैकड़ों आरएमपी (रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर) का जुटान हुआ। इसमें विभिन्न बीमारियों के दक्ष चिकित्सकों ने ...