मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से महिला के लापता होने का करीब एक दशक पुराना केस एक बार फिर खुल गया है। सोनपुर रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी ने रेल थाना मुजफ्फरपुर को पुन: अनुसंधान करने का निर्देश दिया है। रेल पुलिस अब मामले से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और साक्ष्यों की दोबारा जांच करेगी। लापता महिला का सुराग लगाने को पोस्टर चिपकाने के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला थाना और आसपास के जिलों की पुलिस से जानकारी जुटाने का आदेश दिया गया है। मामला पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया पुरानी बाजार निवासी सावित्री देवी उर्फ नीलम कुमारी के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से लापता होने से जुड़ा है। सावित्री देवी की मां पार्वती देवी ने जनवरी 2017 में रेल थाना मुजफ्फरपुर में उसके लापता होने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। व...