जंक्शन से तीन दिशाओं के लिए एक साथ खुली परीक्षा स्पेशल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा के बाद घर लौटने वाले परीक्षार्थियों की भारी भीड़ बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ पड़ी। रेलवे ने जंक्शन से तीन अलग-अलग दिशाओं के लिए एक साथ परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं। प्लेटफॉर्म नंबर तीन से बेगूसराय, चार नंबर से पाटलिपुत्र और आठ नंबर से नरकटियागंज के लिए ट्रेन चलाई गई। भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू को भी परीक्षा स्पेशल के रूप में एक घंटा 50 मिनट री-शेड्यूल कर परिचालित किया गया। अनुमान के मुताबिक तीनों परीक्षा स्पेशल से चार हजार से अधिक परीक्षार्थी रवाना हुए。
सुरक्षा व्यवस्था परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ के साथ जीआरपी, रेलवे के एरिया मैनेजर, स्टेशन प्रबंधक, सीसीआई और वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.