मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल सुरक्षा बल व बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाल तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। आरपीएफ की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके साथ बेंगलुरु ले जाए जा रहे आठ बच्चों को मुक्त कराया। सुबह करीब 7 बजे आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी गाड़ी 15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 8 डरे-सहमे बच्चे दिखाई दिए।

बच्चों की जानकारी आरपीएफ उपनिरीक्षक अशोक कुमार व रंजीत कुमार की टीम ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्हें मजदूरी कराने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। बच्चों के साथ मौजूद साहेबगंज के मो. इमरान आलम, अहियापु...