जंक्शन से चार घंटे लेट खुली सप्तक्रांति
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के कारण गुरुवार को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस चार घंटे 09 मिनट की देरी से रवाना हुई। सप्तक्रांति अपने नियत समय 11.35 बजे के बदले दोपहर 3.44 बजे खुली। यात्रियों को पांच घंटा से अधिक देरी तक स्टेशन पर ट्रेन के खुलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, बरौनी से बांदा के बीच चलने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस भी बरौनी से तीन घंटे की देरी से खुली। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे के बदले दोपहर 1.30 बजे पहुंची। रेलवे की ओर से बताया गया कि दोनों ट्रेन पूर्व से ही री-शेड्यूल की गई थी। यह भी पढ़ें- अवध एक्सप्रेस ट्रेन 10 घंटे विलंब से पहुंची इस संबंध में अधिसूचना जारी किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.