आगरा, फरवरी 6 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक महिला मृतावस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से महिला के शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने मृतका के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक जीआरपी थाना पर गुरुवार की शाम जानकारी मिली कि रेलवे स्टेशन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का मौका मुआयना किया। महिला मृतावस्था में थी। जीआरपी ने एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जिला अस्पताल से शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही महिला की मौत के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.