बरेली, मार्च 28 -- जंक्शन यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के संयुक्त प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर होगा। शुक्रवार को इज्जतनगर और बरेली जंक्शन की इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक आदि विभागों के अधिकारियों की आपस में लंबी वार्ता चली। कैसे-कैसे रिमॉडिंग कार्य होंगे, उस पर नक्शा के आधार पर मीटिंग में वार्ता की गई। दोनों रेलवे के टीआई, आईओडब्लयू, जेई आदि ने अपने-अपने सुझाव दिये। बता दें, दो साल से बरेली जंक्शन यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर रेलवे मंथन कर रहा है। यहां उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक हैं। जंक्शन की पांच-छह रेल लाइन इज्ज्तनगर रेल मंडल में आती हैं। जंक्शन की रिमॉडलिंग को लेकर बोर्ड से स्वीकृति हो गई है। कुछ बजट टोकन मनी के तौर भी स्वीकृत हुआ है, लेकिन प्रोजेक्ट में क्या क्या कार्य होने हैं, यह अभी पूर्ण रूप से प्रस्ताव ...