मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन स्थित सुलभ शौचालय में यात्रियों से शुल्क से तीन गुना तक वसूली का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत एक यात्री ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से की है। उसने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को शौचालय के कर्मियों ने तीन गुना राशि वसूल की। उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।इसके आलोक में डीआरएम ने मंडल की वरीय वाणिज्य प्रबंधक से जांचकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अब तक कितने लोगों ने शिकायत की और कितनी बार जुर्माना लगाया गया, इसकी भी जानकारी मांगी है। अब स्थानीय स्तर पर इसकी जांच शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान हंगामा, यात्री और टीटीई के बीच हुई नोकझोंक इससे दो दिन पहले भी एक यात्री से मारपीट की गई थी।जानकारी हो कि रेलवे बोर्ड के नियमानुसार प्लेटफॉर्म पर ...