मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता रेल पुलिस ने बुधवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 से शराब से भरी ट्रॉली बैग को बरामद करते हुए तस्करों के गिरोह से जुड़े दो कैरियर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित इरशाद व दुलारे समस्तीपुर के मुफस्सिल थानांतर्गत चकनूर गांव के रहने वाले हैं। रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म -1 पर हो रही चेकिंग के दौरान दोनों पकड़े गए। तलाशी के दौरान बैग से शराब की कुल 112 पाउच बरामद हुई बताया कि ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से दोनों शराब की खेप लेकर उतरे थे। यूपी के भटनी में शराब खरीदी गई थी। आरोपियों के खिलाफ रेल थाने में शराब की तस्करी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- जंक्शन पर शराब से भरा ट्रॉली बैग बरामद, दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...