मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चार मई के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन से लीची की लोडिंग शुरू हो जाती है। इसको लेकर समस्तीपुर मंडल की वरीय वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अन्याय स्मृति सिंह ने शनिवार को मुख्य पार्सल कार्यालय और पूर्वी छोर स्थित रेलवे साइडिंग स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही दोनों जगहों पर आने वाली समस्याओं से अवगत हुई। हालांकि, लीची लोडिंग के लिए डीआरएम की बैठक के बाद ही जगह निर्धारित होगी।सीनियर डीसीएम ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर निर्माण कार्य होना है। इस कारण लीची ढुलाई के लिए जंक्शन पर वैकल्पिक स्थल की तलाश की गई है। अभी जगह चिह्नित नहीं हो सकी है। डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ बैठक के बाद इसपर अंतिम निर्णय होगा। निरीक्षण के दौरान आरएलडीए के ट्रैफिक प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार भी थे।...