बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। लोग पानी पीने के बाद इधर-उधर जंक्शन पर प्लास्टिक की बोतलें फेंक देते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रेलवे जंक्शन पर बोतल को मशीन में डालकर क्रैश कर सकेंगे। इसलिए 20 बोतल क्रैश मशीनें लगाई जा रही हैं। चारों प्लेटफार्मों, वेटिंग हाल, टिकट विंडो और सर्कुलेटिंग एरिया में मशीनें लगाने की तैयारी है। सीएमआई मोहम्मद इमरान चिश्ती ने बताया, यात्री पानी की बोतल को इधर उधर डालकर गंदगी करते हैं। रेल ट्रैक पर फेंकते हैं। हवा में बोतलें जहां-तहां पैरों में फंसती है। इसलिए अब 20 बोतल क्रैश मशीनें लगाई जा रही है। यात्री खाली बोतल को उसमें डालकर क्रैश कर देंते। यह भी पढ़ें- स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम लगाए गए जिससे गंदगी नहीं फैलेगी। क्रैश मशीनें आ गई हैं। लगाई जा रही हैं। प्लेटफार्मों के साथ-साथ ...