सीवान, फरवरी 15 -- यात्रियों को ट्रेनों की समय सारणी की जानकारी के लिए लगाए गए एलईडी पर चलाया गया था गाना प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों ने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर इसको किया था वायरल सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे एलईडी पर शुक्रवार को अशोभनीय भोजपुरी गाना प्रसारित करने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई की है। मामला संज्ञान में आने के बाद की गयी जांच के बाद फर्म होंडा इंटरप्राइजेज अमृतसर के खिलाफ आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है। इस कांड में जीबीनगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन निवासी मो. इब्राहिम के पुत्र सलमान अली को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को ट्रेनों की समय सारणी की जानकारी के लिए लगाए गए एलईडी पर स्टेशन के सहयोग केंद्र में सलमान अली संविदा कर्मी के लिए कार...