प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पास बाइक पार्किंग के लिए अब किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बताया कि चार पहिया वाहनों की पार्किंग का शुल्क पहले की व्यवस्था के अनुसार जमा करना होगा। बाइक पार्किंग के लिए अब संचालक को शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि जंक्शन पर वाहनों की पार्किंग स्थल में बदलाव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...