गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता भीड़ नियंत्रण के लिए राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) ने कार्ययोजना बना ली है। राइट्स ने ड्राफ्ट एनईआर को सौंप दी है। ड्राफ्ट में भीड़ नियंत्रण के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं। इनमें रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास स्थाई होल्डिंग एरिया के साथ ही भीड़भाड़ के दिनों में अतिरिक्त टिकट काउंटर व प्रवेश पर नियंत्रण की बात कही गई है। होल्डिंग एरिया के लिए जो जमीन चिन्हित की गई है वहां चार से पांच हजार यात्री ठहर सकेंगे। प्लेटफार्म पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जाएगा।गर्मी की छुट्टी में गोरखपुर जंक्शन पर उमड़ने वाली भीड़ को सहेजने के लिए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : जून में मिलेगी नई स्टेशन बिल्डिंग की सौगात, सीएओ ने किया निरीक्षण यात्रि...