पटना, जून 12 -- पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म-एक पर पांच साल की बच्ची के गले से बदमाशों ने सोने का लॉकेट चुरा लिया। इस मामले में पिता विकास कुमार रजक ने पटना जंक्शन जीआरपी में शिकायत की है। विकास मूल रूप से बेगूसराय के तेघड़ा का रहने वाला है। वह पत्नी व बच्चों के साथ घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बच्ची के गले से सोने की लॉकेट गायब कर दिया। कुछ देर बाद विकास कुमार को पता चला कि बच्ची के गले का लॉकेट गायब है। इसके बाद उन्होंने पटना जंक्शन रेल जीआरपी में शिकायत की। यह भी पढ़ें- जंक्शन पर बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चोरी रेल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...