बरेली, मई 12 -- बरेली जंक्शन पर करीब 11:30 बजे क्विक वाटरिंग सिस्टम की वॉटर पाइप लाइन फटने से हड़कंप मच गया। पानी की धार 25 फीट ऊंची ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों को छूने लगी। जिससे जंक्शन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। करीब 10 मिनट बाद पानी की सप्लाई रोकी गई। ट्रेनों में पानी नहीं भरा जा सका। टूटी पाइप लाइन का मरम्मत कार्य होने के बाद पानी की सप्लाई शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...