प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर ऑटो/टैक्सी स्टैंड की समस्या को लेकर मंगलवार को ड्राइवरों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता दिनेश तिवारी के नेतृत्व में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल से मिला और ज्ञापन सौंपा। सांसद ने तत्काल उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखने के साथ सीनियर डीसीएम से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ड्राइवर नेता रंजन शुक्ला ने ज्ञापन में बताया कि स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य के चलते ऑटो/टैक्सी स्टैंड को हटाकर बाहर करने के आदेश दिए गए हैं। ड्राइवरों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लाइन शाह बाबा बड़ा नंबर-दो के पास पैदल पुल के नीचे खाली पड़ी जगह को स्टैंड के रूप में विकसित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में रंजन शुक्ला के साथ भाजपा मंडल महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, पंकज कुमार श्रीवास्तव, अजय गुप्ता,...