मथुरा, जनवरी 24 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बिना पैसा दिए महिला यात्री लघुशंका नहीं कर सकतीं। विरोध करने पर शौचालयों पर तैनात कर्मचारी यात्रियों से अभद्रता करने से भी नहीं चूकते। शिकायत करने पर शौचालयों पर कार्यरत कर्मचारी शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर देते हैं। मथुरा निवासी सुनील बंसल शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी को जंक्शन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। उनकी पत्नी का ताज एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था। ट्रेन के आने में आधा घंटे की देरी थी। उनकी पत्नी प्लेटफार्म संख्या एक पर बने स्लीपर कोच प्रतिक्षालय में लघुशंका करने चली गईं। सुनील बंसल ने बताया कि प्रतीक्षालय में मौजूद कर्मचारी ने उनसे लघुशंका करने के 10 रुपये मांगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो कर्मचारी ने कहा कि पुरुषों के लिए लघुशंका के पैसे नहीं लिए जाते महिला से लघुशंका के पैसे लेने का आदेश...