मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पंपू पोखर स्थित नए बने सीटीबी भवन और रीडेवलपमेंट कार्य में खामियां सामने आईं हैं। रेलवे के अनुसार सीटीबी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर छत से पानी टपक रहा है और सीवरेज लाइन भी खराब है। चार बाथरूम तोड़े गए थे, लेकिन पैन, फर्श और टाइल्स अब तक नहीं लगाए गए। लेडीज और जेंट्स टॉयलेट दोनों में लीकेज है। रेलवे ने आरएलडीए के संयुक्त जेनरल मैनेजर को पत्र लिखकर इसे तत्काल दुरुस्त करने को कहा है। यह भी पढ़ें- सीटीबी का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठा सवालसमस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन-थ्री का पत्र इसको लेकर समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईएन-थ्री उत्कर्ष कुमार ने आरएलडीए को पत्र भेजा है। उन्होंने रेलवे की ओर से दिए गए सभी बिंदुओं पर तुरंत अनुपालन करने को कहा है। हिदायत दी है कि ऐसा नहीं करने पर पुरानी सं...