जंक्शन के साथ ट्रेनों में हुई सघन चेकिंग
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले विभागीय इनपुट पर जीआरपी, आरपीएफ की ओर से गुरुवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन परिसर के साथ ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सिपाहियों ने हैंड डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान और बैग की जांच की। गुरुवार को जंक्शन परिसर में जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर के साथ सिपाहियों ने सभी प्लेटफॉर्म, रेलवे कार्यालय कक्ष के आसपास, टिकट काउंटर, फुटब्रिज सहित अन्य स्थलों पर जांच की। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बैग सहित अन्य सामान की जांच की गई है। आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सिपाहियों ने अधिकांश ट्रेन में सघन चेकिंग की। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच पड़ताल ड्रोन की मदद से आरपीएफ की टीम अलग-अलग स्टेशन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.